फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी केंद्र व प्रदेश सरकार: दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय सचिव रणवीर सिंह दहिया ने कहा भाजपा की कथनी और करानी में अंतर है। उन्होंने कहा पूंजीपतियों के दबाव में केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी कदम उठा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिनौली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रालोद नेता ने कहा 23 दिसंबर को चौ. चरण सिंह की जयंती पर रालोद जयपुर में जनसभा करेगा। इसमें चौ. साहब की विचारधारा से जुड़े राजनेता एवं देश भर के किसान मजदूर भाग लेंगे। उन्होंने कहा रालोद पूरे देश की किसान बिरादरी को एकजुट कर उनके हकों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार भी किसानों का निजी मिलों से बकाया भुगतान दिलाने में विफल साबित हुई है। बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों और आम जनता की कमर तोड़ने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के नाम पर भी मजाक किया है। उनके साथ जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, संसार सिंह, रामफल प्रधान, जसबीर सिंह, पप्पू मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें