बागपत। योगीनाथ विद्यापीठ में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ निदेशक अशोक कुमार ने किया। चार वर्ग में प्रतियोगिता हुई, इसमें प्रथम दिन चेयर गेम, खो-खो, क्रिकेट, प्रथम वर्ग 50 मीटर दौड़, शतरंज, कबड्डी, वॉलीबाल के खेल हुए। इनमें शिवानी, प्रेरणा, अंशु, रवि मान, वाशु, आयुष, अजय खुशी, प्रिया, शुभम, विक्रांत, रिक्की, अंजली, आदित्य, आयुषी, निकेता, उधम, निखिल सहित बच्चों ने भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य दीपक चौधरी ने बच्चों ने खेलों की भावना जागृत की। इसमें आशीष सिंह, नवीन, रूबी, रेनू, सुमन, अंजू, निकेता, दीपक पांचाल, योगेश, सुमित शर्मा का सहयोग रहा।