बिनौली (बागपत)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में मंगलवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन में बेहतर प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले बाल विज्ञानियों को पुरस्कृत किया गया।
कौशांबी में 11 से 13 तक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्यस्तरीय आयोजन में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना के छात्र-छात्राओं ने भी अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें से सीनियर वर्ग में टीम लीडर अभिषेक शर्मा को बाल वैज्ञानिक अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र मिला जबकि रोहन तोमर, नकुल पंवार और स्वीटी तोमर और जूनियर वर्ग में शौर्य सिवाच, सम्यक जैन व उज्ज्वल भाटिया को भी बेहतर प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने पर मेडल और प्रमाण पत्र मिले। कार्यक्रम में बाल विज्ञानियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.राजीव खोखर, निदेशक डॉ.सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, ऋषिपाल सिंह, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।