फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से युवक गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का बागपत रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय दो बजे का है। वह अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देखी से पहुंची। स्टेशन के समीप ही एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको बागपत अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक अश्वनी निवासी कांधला (शामली) है। वह ट्रेन से किस कारण से गिरा है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। उसके परिजनों को रेलवे पुलिस ने फोन से जानकारी दी है।

एंबुलेंस की टक्कर से युवक घायल
बागपत। शहर निवासी एक युवक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास से स्कूटी पर गुजर रहा था। इसी दौरान उसको एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके परिजनों ने आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें