फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट और टीकरी में होर्डिंग और पोस्टर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में पुलिस ने चुनाव में दावेदारों के होर्डिंग और बैनरों को उतरवाया। इस दौरान कई जगह पुलिस को विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

बागपत जनपद में 29 नवंबर को निकाय चुनाव होंगे। चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही डीएम ने जनपद में धारा 144 लागू कर दी और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में पुलिस ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ दोनों कस्बों में सार्वजनिक स्थानों एवं विद्युत खंभों पर लगे संभावित प्रत्याशियों के पोस्टरों, बैनरों और होर्डिंग को उतरवाया। इस दौरान कस्बा दोघट में पुलिस द्वारा निजी मकानों से पोस्टर और होर्डिंग उतरवाने पर हंगामा हुआ। पुलिस को लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। कस्बा वासियों ने कहा कि पुलिस सिर्फ सार्वजनिक स्थानों से ही पोस्टरों और होर्डिंग को उतरवा सकती है, निजी मकानों से होर्डिंग और पोस्टरों को नहीं उतरवाया जा सकता। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने निजी स्थानों से पोस्टरों को नहीं उतरवाया। वहीं चुनाव तिथि की घोषणा के बाद दोनों नगर पंचायतों में संभावित प्रत्याशियों ने कमर कस ली है और जनसंपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें