बागपत। एनएस क्रिकेट एकेडमी पर अंडर-14 का फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर एनएस की टीम ने निर्धारित ओवर में 122 रन बनाए। जवाब में शाहमल की टीम 93 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच सुशांत और मैन ऑफ द सीरिज प्रतीक रहा। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी, सुधीर आर्य, संदीप फौगाट, विजय कौशिक, अश्वनी तोमर, इमरान कस्सार, प्रतीक तोमर, शहनवाज खान, विपिन, बृजपाल, आदेश, जाकिर, विपुल, प्रवीण पुंडीर रहे।