फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को शहीद भगत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य राजीव व रणपाल सिंह ने शहीद भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। डायरेक्टर चौधरी ने बच्चों को शहीद भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। उधर सेंट आरवी कांवेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन व निर्देशिका चारू जैन ने कहा कि देशभक्ति के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। जब चाहे देश की सेवा की जा सकती है। उधर हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सचिव अमित तोमर व गुलवीर ने स्कूली बच्चों को शहीद भगत सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

किडजी प्ले स्कूल मेें प्रबंधक योगेश गुप्ता व ममता गुप्ता ने भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उधर डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में प्रधानाचार्य केके त्यागी, प्रबंधक दिनेश शर्मा व मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने शहीद भगत सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में जानकारी दी। मौके पर अरविंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, आंसु, संतोष, ब्रजेश तोमर, उमा, गीता, बीना पालीवाल, सुनीता तोमर शामिल रहे। उधर कालिन्दी देवी कॉलेज में गोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. आरए गर्ग, रीना जैन, नेहा मान, सचिन वर्मा, अमित सरोहा, सुनीता तोमर, प्रदीप तोमर, विनोद, विपिन डबास, राहुल शर्मा, अचल जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें