बिनौली (बागपत)।
बड़ावद गांव के जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात जवान की हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और गांव के लोग शोक में डूब गए। जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव में पहुंचेगा।
मंगलवार को कुपवाड़ा में तैनात मेजर का जवान प्रदीप के भाई जितेंद्र पर फोन आया कि उसके भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई और बुधवार को उसका शव गांव में लाया जाएगा। इस सूचना पर जवान के परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी नीतू, मां ओमकली, बहन बिलख-बिलख कर रोने लगी। उसके दो बच्चे (बेटा विशाल और बेटी इंशिका) हैं। इस सूचना पर गांव के लोग भी शोक में डूब गए। मृतक जवान प्रदीप उम्र 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सेवाराम गांव बड़ावद है। उसके भाई जितेंद्र ने बताया 2002 में प्रदीप आर्मी में भर्ती था।