फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं मिला, जल समाधि की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में किसानों की बैठक हुई। इसमें मलकपुर चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ने का भुगतान न करने पर आक्रोश जताया और निर्णय लिया यदि 14 अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ तो 15 अगस्त को 15 किसान जल समाधि ले लेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को नरेश डायरेक्टर के आवास पर रामधन की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहामलकपुर चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। मिल किसानों को भुगतान नहीं कर रही है। इसके कारण किसान आर्थिक संकट झेल रहा है। भुगतान न होने से किसान अपनी बेटियों को शादी तक नहीं कर पा रहा है। बच्चों की फीस जमा नहीं हुई है। किसान दो जून की रोटी को मोहताज हो गया है। भाजपा ने चुनाव से किसानों को 15 दिन में भुगतान दिलाने का वादा किया था। अब तो केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, फिर किसानों को भुगतान क्यों नहीं दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। झूठे वादे करके सत्ता हासिल की है। किसान मलकपुर मिल को गन्ना नहीं देंगे। इसमें इंद्रपाल सिंह, बाबूराम, योगेंद्र, राजेंद्र सिंह, सुभाष, राजवीर, नरेंद्र, देवेंद्र, रामकिशन, सुधीर, सतेंद्र, रामवीर, लाल सिंह, सुखवीर, ब्रजपाल, राममेहर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें