फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौथली देने जा रहें व्यक्ति को ट्रेन से धक्का दिया, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौथली देने जा रहे व्यक्ति को
विज्ञापन

ट्रेन से धक्का दिया, घायल

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली से हरिद्वार जा रही पैसेंजर ट्रेन में अलावलपुर हाल्ट के पास एक यात्री का ट्रेन में बैठे युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में इन युवकों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी और उसे सीएचसी में लाया गया। जहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना में घायल यात्री बिट्टू पुत्र ब्रजपाल गांव पाली बागपत का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में खेकड़ा से अपनी बहन की कौथली देने के लिये सिक्का सिलावर जनपद शामली जा रहा था। जब ट्रेन अलावलपुर हाल्ट के नजदीक पहुंची तो डिब्बें में पहलें से ही बैठे तीन-चार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी विवाद के बाद उसे धक्का दिया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें