भाजपा में शामिल हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख
बागपत। सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं खेकड़ा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को लाभ हुआ है।
बृहस्पतिवार को सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर सपा नेता देवेंद्र गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग को लाभ हुआ है। यूपी सरकार की नीति हर आम आदमी के हित में है। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, विनायक कॉलेज के प्रबंधक परमिंद्र धामा, मनोज प्रधान, कृपाल नेताजी, जीतू प्रधान, लाला प्रधान, संजू प्रधान, बिट्टू प्रधान मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा परचम लहराएगी। दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इससे आम आदमी को लाभ होगा।