फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का इलाज न होने पर मां हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उपचार के अभाव में बच्ची के दम तोड़ने और एंबुलेंस न आने से साइकिल पर शव ले जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ। बुधवार को एक बार फिर चिकित्सकों की लापरवाही सामने आ गई। बच्ची का ठीक से उपचार न होने से उसकी मां बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पांची निवासी महिला नाजरीन की आठ माह की बेटी अरीबा बीमार चल रही है। वह बुधवार को बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। काफी देर तक लाइन में लगी रही, चिकित्सक के पास लेकर गई। डॉक्टर ने खानापूर्ति करके उसको भेज दिया। आरोप है बच्ची का चिकित्सक ने अच्छी तरह से इलाज नहीं किया। इससे वह बेहोश हो गई। अन्य मरीजों ने शोर मचा दिया। अस्पताल स्टाफ में खलबली मच गई। उसको पानी लाकर पिलाया गया। बाद में उसको होश आया। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा बच्ची का चिकित्सक से अच्छी तरह से जांच कर उपचार किया। उन पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें