फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का उठाएं फायदा, फसलों की रोपाई करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। राजकीय कृषि बीज भंडार पर आत्मा योजनांतर्गत गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को फसलों में लगने वाले रोग और उसके उपाय बताए। किसानों को खेत की मिट्टी का परीक्षण कराने और पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बुधवार को छपरौली ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में हुई गोष्ठी में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष जय कुमार शर्मा ने कहा किसान अपनी मृदा की जांच जरूर कराए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर संस्तुत उर्वरकों की मात्रा के अनुसार ही खेती करें। इससे उत्पादन अधिक होगा और फसल रोग और कीटों से बचाया जा सकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं है। विषय वस्तु विशेषज्ञ हरिनिवास गर्ग ने बताया बारिश अच्छी हुई है। किसान धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दें। इस दौरान जिंक सल्फेट 25 किलो ग्राम प्रति हेक्टेयर अवश्य डाल लें। बीज शोधन के बाद ही बीज का रोपण करें। विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रमेंद्र कुमार ने कृषकों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बताया खेतों में पानी ले जाने हेतु पाइप पर 50 रुपये मीटर और पंप सेट पर 10 हजार और अन्य यंत्र रोटावेटर, लेजर लेवलर पर अनुदान की जानकारी दी। महेश खोखर ने भूमि संरक्षण के विषय में बताते हुए कहा किसान खेतों में तालाब बनवाने पर 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। इसमें 100 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। इसमें ओमपाल, जितेंद्र, शिवकुमार, हरबीर, जीत सिंह, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें