फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 200 बीघा फसल जली

Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लुहारी गांव स्थित ईख के खेत से आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली के तारों की चिंगारी किसानों पर कहर ढा रही है। जनपद में पिछले 24 घंटे में किसानों की लगभग 200 बीघा फसल जल गई। तेज हवा और ढीले तार होने के कारण ज्यादा आग लग रही है। विद्युत निगम मुख दर्शक बना है। पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


 लुहारी गांव के किसान फेरू सिंह के खेत से ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है,जो कि जर्जर हो रही है। मंगलवार को लाइन टूटकर खेत में गिर गई। इससे ईख की फसल में आग लग गई। आसपास के नलकूपों से पानी लाकर बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 14 बीघा ईख की फसल जल चुकी थी। सरूरपुर के किसान विजयपाल, रामकुमार, राजपाल, राजेंद्र, जगपाल की करीब 12 बीघा ईख की फसल में आग लग गई।

 मतानतनगर गांव में किसान कृष्णपाल, उमेश पाल, हरेंद्र, अजय कुमार की करीब 12 बीघा फसल विद्युत चिंगारी से जल गई। इसके अलावा भी कई किसानों की फसलें जली है। पीड़ित किसानों ने कहा तेज हवा चलने और ढीले तार होने के कारण चिंगारी उठने से फसल में आग लग रही है। अफसरों से मुआवजे दिलवाने की मांग की। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय ने कहा विद्युत लाइन की चिंगारी से आग लगने की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन


बड़ौत। शेरपुर लुहारा गांव में तारों में चिंगारी खेत में गिरने पर मनोज पुत्र जिले सिंह की 4 बीघा, सुनीता पत्नी नरेंद्र 3 बीघा, रामपाल की 4 बीघा, सुभाष की 4 बीघा, बिजेंद्र की 9 बीघा, वीरपाल पुत्र अचल सिंह की 9 बीघा, बाबूराम की 3 बीघा गन्ने और गेहूं की फसल जल गई। वहीं टयौढ़ी गांव में ईश्वर चंद पुत्र कांशीराम शर्मा के गेहूं के खेत में किसी ने आग लगा दी।

पहले गांववासियों ने आग बूझाने का प्रयास किया, बाद में दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक आठ बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।

खेकड़ा। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे नगर के मोहल्ला चक्रसैनपुर निवासी जयसिंह पुत्र सिरदारे के खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाल बिजली की लाइन में तेज स्पार्किंग होने से किसान की खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। कई घंटे के बाद किसानों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक  पांच बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी।

इसके अलावा मोहल्ला औरंगाबाद निवासी सतेंद्र पुत्र महावीर की दो बीघा, रामकुमार पुत्र महेंद्र की तीन बीघा एवं सतपाल की एक बीघा गन्ने की फसल नानू मार्ग स्थित जंगल में लाइनों में तेज स्पार्किंग के कारण आग लगने से जल गई। किसानों ने अधिकारियों से जर्जर लाइनों को बदलवाने एवं जली फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। 

अमीनगर सराय। कस्बा निवासी अशोक की बिजली के तारों की चिंगारी से तूड़ी में आग लग गई। इससे अशोक की 100 बीघा सरसों की तूड़ी जल गई। आग इतनी विकराल थी कि वहां पर भगदड़ मच गई। नगर पंचायत के पानी के टैंक ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उनका 50 ट्रैक्टर-ट्राली तूड़ी का भूसा चल गया। उनका करीब चार लाख रुपये का नुकसान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें