फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर नियंत्रण पहला मकसद : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नव नियुक्त एसपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पहला मकसद रहेगा। जिले का माहौल किसी को खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को नए एसपी अजय कुमार सिंह ने ज्वाइन किया। कहा कि पुलिसकर्मी मुस्तैद होकर अपनी ड्यूटी करें। कोरोना संक्रमण से पुलिस के बचाव के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष सक्रिय रहें और अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। इससे पहले अजय कुमार सिंह मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। जिले के एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को इसी पद पर लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें