फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि के 20 करोड़ आए

Tue, 25 Feb 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
किसानों के चेहरे पर सम्मान नि​धि की मुस्कुराहट:- बागपत में पीएम किसान योजना का मोबाइल पर मैसेज - फोटो : टूंडला के गांव ​िाानी गढ़ी में आग लगने के बाद जला सामान
विज्ञापन
बागपत। जिले के एक लाख किसानों के खाते में सोमवार को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की किस्त भेज दी गई है। किसानों के खाते में बीस करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने भेजे, जबकि ईकेवाईसी नहीं कराने पर 12 हजार किसान वंचित रह गए है।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 12 हजार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 19वीं किस्त भेजी। कृषि विभाग ने ईकेवाईसी कराने वाले एक लाख किसानों का डाटा केंद्र सरकार को भेजा। सोमवार को केंद्र सरकार ने एक लाख किसानों के खाते में बीस करोड़ ट्रांसफर कर दिए।
उधर, किसान सम्मान निधि की किस्त खाते में आने से किसानों के चेहरे खिल गए। इस मामले में उपकृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने बताया कि 12 हजार किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित रह गए है, ईकेवाईसी कराते ही उनके खाते में भी 19वीं किस्त भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें