फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19वीं उत्तर प्रदेश वुशू चैंपियनशिप: दूसरे दिन मेरठ-बागपत की खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक मुकाबले

Sun, 14 Feb 2021 02:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • 19वीं उत्तर प्रदेश जूनियर और सीनियर वुशू चैंपियनशिप का दूसरा दिन
  • बालिका वर्ग में मेरठ की खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक मुकाबले
विज्ञापन
wushu - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जनता वैदिक महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में चल रही 19वीं उत्तर प्रदेश जूनियर और सीनियर वुशू चैंपियनशिप के दूसरे दिन बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्ग की सेमीफाइनल बाउट आयोजित की गई। मेरठ की खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मुकाबले जीते। बागपत की खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा कायम किया।

विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय जज गोपाल सेठ वाराणसी, जिला बागपत वुशू संघ के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व सचिव राज विपिन जोशिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्ग की सेमीफाइनल बाउट हुई। जूनियर बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में मधुपाल मेरठ, सोनम पटेल वाराणसी, 48 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन तोमर बागपत, अनुष्का भाटी गौतम बुद्ध नगर, 52 किलोग्राम भार वर्ग में अनुसुइया बागपत, रिश्ता पांडे वाराणसी, 50 किलोग्राम भार वर्ग में साइमा शामली, शिवानी गौतम बुद्ध नगर ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन

यूथ बालिका वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में छवि मेरठ, सोनिका गौतम बुद्ध नगर, 52 किलोग्राम भार में साइना बहादुर प्रयागराज, आकांक्षा शामली, 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान पांडे प्रयागराज, साक्षी सिंह गौतम बुध नगर, सीनियर वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में तनु तोमर मेरठ, हुमा खान लखनऊ, 48 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा कश्यप मेरठ, आयुषी गौतम बुद्ध नगर,

52 किलोग्राम भार वर्ग में मनीषा भाटी गौतम बुद्ध नगर, आयुषी सिंह प्रयागराज, 56 किलोग्राम भार वर्ग में बुलबुल चौधरी मेरठ, प्रीति बागपत, 60 किलोग्राम भार वर्ग में आकांक्षा तोमर खेलो इंडिया मेरठ यूनिट, मोनिका शर्मा मेरठ, 65 किलोग्राम भार वर्ग में नैंसी चौरसिया वाराणसी, मिलन छपराना खेला इंडिया मेरठ यूनिट विजेता रहीं। रविवार को चैंपियनशिप का समापन होगा और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इन्होंने निभाई रेफरी की भूमिका
अंतरराष्ट्रीय जज गोपाल सेठ वाराणसी, हेड जज शकील गुर्जर जौनपुर, असिस्टेंट हेड जज आमिर आलम सैफी मुजफ्फरनगर, जज सोहनवीर सिंह सहारनपुर, एसएन विद्यार्थी प्रयागराज, नरेंद्र सिंह कानपुर, अमित शर्मा बुलंदशहर, हरिओम रावत अयोध्या, संजीव शुक्ला कानपुर, शरद नाथ प्रयागराज, कर्ण कुमार कानपुर ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

शर्माने का नहीं, दुनिया को काबिलियत दिखाने का समय : छवि
वुशू चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही मेरठ निवासी अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी छवि का कहना है कि पढ़ाई के साथ भी खेल में देश का नाम रोशन कर सकता है। लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का सकारात्मक प्रयास किया जाए तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता। बताया कि जब वह कक्षा आठ में पढ़ाई करती थी, तभी से उसने जूडो का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था।

परिवार की ओर से हमेशा पूर्ण सहयोग मिला है और इसी के चलते वह दो बार देश का प्रतिनिधित्व विदेश में कर चुकी है। 10वीं एशियन जूनियर चैंपियनशिप में सिल्वर पदक प्राप्त किया। रूस के मास्को में हुई वुशू चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बेटियां संदेश दिया कि हर क्षेत्र में लड़कियां आगे आ रही है, इसलिए अब समय शर्माने का नहीं है बल्कि दुनिया को अपनी काबिलियत दिखाने का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें