फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: जिला पंचायत चुनाव में ताकत दिखाएगा रालोद, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा बनाए प्रभारी 

Sun, 14 Feb 2021 01:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- नवाब अहमद हमीद के बागपत स्थित आवास पर रालोद नेताओं की बैठक
- प्रत्येक विधानसभा में जनसंपर्क के लिए जनप्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी
 
विज्ञापन
jayant chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिला पंचायत का आरक्षण तय हो जाने के बाद रालोद ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का एलान किया है। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा को पंचायत चुनाव के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा में जनसंपर्क के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन


शनिवार को नवाब अहमद हमीद के आवास पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रालोद नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद चुनाव की तैयारियां को लेकर मंथन किया गया।

पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव को पूरी तैयारी से लड़ने का फैसला किया गया। वार्डों का आरक्षण तय हो जाने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा को चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। तय किया गया कि रालोद अध्यक्ष अजित सिंह का जन्मदिन पूरे सप्ताह मनाया जाएगा और आमजन के बीच कार्यकर्ता पहुंचकर संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली विधानसभा में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना एवं अन्य कार्यकर्ता आमजन से संपर्क करेंगे। बड़ौत विधानसभा में पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व विधायक अजय कुमार, रालोद नेता अश्वनी तोमर लोगों से संवाद करेंगे।

बागपत विधानसभा की जिम्मेदारी नवाब अहमद हमीद, अमीनगर सराय के चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव, बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, जगपाल तेवतिया, सुरेश चंद कौशिक को दी गई है। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

भाजपा की नीतियां से लोग आजिज आ चुके हैं। कृषि कानूनों पर भाजपा सरकार घिर चुकी है। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि पहले जिला पंचायत और इसके बाद विधानसभा चुनाव 2022 में जिले से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

जिला पंचायत में रहा है रालोद का दबदबा
जिला पंचायत के चुनाव में हमेशा रालोद का दबदबा रहा है। रालोद के समर्थित उम्मीदवार ही कुर्सी तक पहुंचे हैं, लेकिन इस बार भाजपा ने भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें