खेकड़ा (बागपत)।
तहसीलदार ने काठा मार्ग पर सीएचसी के सामने एकत्र गंदगी के ढेरों का मुआयना किया। बाद में उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को शीघ्र समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।
शहर में काठा मार्ग पर सीएचसी के सामने कई साल से गंदगी के अंबार लगे हैं। इसके चलते सीएचसी में आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज गंदगी के चलते क्षेत्र में लोग बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों व मरीजों को मुंह पर कपड़ा ढककर मार्ग से गुजरना पड़ता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि पिछले दिनों तहसील दिवस में उन्होंने उच्चाधिकारियों को सीएचसी के सामने लगे गंदगी के अंबार को लेकर अवगत कराया । बुधवार को तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश कुमार मौके पर पहुंचे। और गंदगी के ढेरों को देखा। इसके बाद उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को शीघ्र ही समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।