फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से ढाई लाख रुपये जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। थाना पुलिस ने स्टेटिक टीम के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरोरा चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। कार से ढाई लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। कार चालक इस रकम का कोई हिसाब नहीं दे पाया। पुलिस ने नगदी को जब्त कर लिया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर सरोरा चौकी के पास स्टेटिक टीम के साथ पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बुढ़ाना की ओर से आ रही कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार से ढाई लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक अफरीदी सैयद निवासी जेजे कालोनी उत्तम नगर नई दिल्ली को हिरासत में ले लिया। उससे नगदी का हिसाब मांगा। लेकिन वह इस रकम का सही हिसाब नहीं दे पाया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदारी से मकान खरीदने के लिए रुपये लेकर आ रहा था। स्टेटिक टीम प्रभारी अजय कुमार और एसओ अजय शर्मा ने बताया कि नगदी को जब्त कर लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर एसआई सुमेर सिंह, नेपाल सिंह, रामवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, बालकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें