खेकड़ा (बागपत)। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा भाजपा ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के बड़ागांव में आयोजित सभा में भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को गिनाया । उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने सबको साथ लेकर कई विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, दिनेश, प्रवेश कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र, प्रदीप कुमार, नरेश, सुखबीर, चंद्रपाल, सुनील, मुकेश, सोनू, संदीप कुमार, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।