फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लोकसभा चुनाव में रालोद, बसपा और सपा में गठबंधन के बाद तीनों पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित रालोद कार्यालय पर एकत्र हुए और उन्होंने खुशी जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और 11 मार्च को नंगला सिनौली गांव में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को तीनों पार्टी के कार्यकर्ता रालोद कार्यालय पर एकत्र हुए और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। इसमें कहा कि तीनों पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर जिस प्रत्याशी को टिकट मिलेगा, उसे पूरे दमखम से चुनाव लड़ाएंगे। वहीं 11 मार्च को नंगला सिनौली गांव में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि शीघ्र ही बावली गांव में जयंत चौधरी की सभा कराई जाएगी, इसे लेकर पहले गांव में पंचायत होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गजेन्द्र मुन्ना, रिपुदमन, बसपा के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सलीम चौधरी, विक्रम भाटी, सुनील लाकड़ा, आदित्य सोलंकी, शेखर तोमर, आशीष, धर्मेंद्र तोमर, अंकित धामा, अंकुर धामा, सौरभ तोमर, गौरव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें