फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक जलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक जलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत बैठक हुई। जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा ने कहा कि 26 फरवरी को पूरे देश में लाभार्थियों के घरों पर भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर दीपक जलाएंगे। हर बूथ पर शाम चार बजे से सात बजे तक यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता प्रमिल पंवार ने की संचालन पूर्व जिला मंत्री संजीव राठी ने किया। विपिन राणा, सोनू माया, देवेंद्र सिंह, सुशील, अजय, अंकित, कपिल देव, अमित मौजूद रहे। उधर, भगवानपुर गांव में सोमवार को भाजयुमो का नेशन विद नमो कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. नीरज कौशिक ने किया। जिला मंत्री मनोज कटारिया, पवन शर्मा, प्रभात स्वामी, हर्ष दीक्षित, अविश, राजा सुधीर, सन्नी, सुभाष, गोविंद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें