बड़ौत (बागपत)। खामपुर लुहारी गांव में बृहस्पतिवार को रालोद की बैठक में केएचआर इंटर खामपुर लुहारी में जयंत चौधरी के गांव शक्ति सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह प्रतिमा का अनावरण भी होगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने कहा कि रालोद पूरी तैयारी से लोकसभा चुनाव लडे़गा। इसे लेकर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं में उत्साह बढ़ाने के लिए जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। 24 फरवरी को केएचआर इंटर कॉलेज में गांव शक्ति सम्मेलन में जयंत चौधरी सभा को संबोधित करेंगे और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने की। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी। इसमें सुरेंद्र सिंह, रामनिवास, रोहताश, सुधीर, प्रद्युमन, अशोक प्रधान, डॉ. वीरेंद्र उपस्थित रहे।