दोघट (बागपत)। चौगामा नहर का जल्द ही समतलीकरण कराया जाएगा। सिंचाई विभाग की टीम ने पहुंचकर नहर की जांच की। टीम को नहर में कई खामियां मिलीं। बुधवार से को सिंचाई विभाग की टीम ने निरपुड़ा, दाहा, दोघट में पहुंचकर नहर की जांच की। टीम प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि नहर को समतलीकरण कराया जाएगा। ताकि पानी का बहाव आगे बढ़ सके। नहर का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पटरी पर जगह-जगह से टूटी हुई है। नहर में कई खामियां मिलीं।