कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा जारी
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को भी नगर में चार परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा जारी रही। सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया। प्रवेश पत्र की जांच की गई।
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, दिंगबर जैन इंटर कालेज, वीर स्मारक इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को जेवी कालेज में प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने बताया कि इंटर में संस्कृत के पेपर में 17 मेें से एक और उर्दू विषय के पेपर में 18 में से तीन अनुपस्थित रहे। दिगंबर जैन कालेज के प्रधानाचार्य वकील चंद जैन ने बताया कि 14 मेें सभी उपस्थित रहे। वीर स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामबीर सिंह ने बताया कि यहां पर संस्कृत विषय के पेपर मेें तीन छात्रों को परीक्षा देनी थी। सभी उपस्थित रहे जबकि श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में किसी भी छात्र की परीक्षा नहीं थी।