फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालकों को कराया नियमों का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत डिपो में सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत चालकों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष सिंह राजूपत रहे। उन्होंने आवश्यक नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा सड़क पर चलना और चलाना हम सब की जिम्मेदारी है। स्वयं सुरक्षित चलें जिससे कि दूसरा भी देख कर सुरक्षित चल सके। ओवरटेक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यातायात के नियमों को फॉलो करना उनकी जिम्मेदारी है। जीवन में सड़क सुरक्षा के नियमों को नहीं तोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा बस स्टैंड पर बस तब तक रुकनी चाहिए जब तक कि ठीक से सभी सवारी उतर और चढ़ न जाएं। अधिक स्पीड में बस नहीं चलानी चाहिए। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह, आरएम रोडवेज सहित बस चालक ओर अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें