फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्रीय मांगों को लेकर डाक सेवकों ने निकाला जलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय डाक सेवा संघ मेरठ मंडल के तले उपमंडल के डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर पर दस सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन हड़ताल जारी रखी और जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर बैठे ब्रांच सचिव कंवर पाल सिंह ने बताया कि दस सूत्रीय मांगों में पांच लाख बीमा के लाभ, पुरानी पेंशन बहाली, एजुकेशन एलाइंस का लाभ आदि हैं। हड़ताल दो दिन तक चलेगी। बीएमएस यूनियन के सचिव हरेंद्र सिंह ने कहा कि रिक्त पदों पर तुरंत भर्तियां की जाएं। ग्रामीण डाक सेवक बिजेंद्र तोमर ने कहा कि कमलेशचंद रिपोर्ट की सिफारिश तुरंत लागू की जाएं। इस अवसर पर राजकुमार, भगवान सिंह, रोहित, श्रीधर, संजीव कुमार, कृष्णपाल, रमेश शर्मा, राकेश, सुंदर, राकेश शर्मा, विनय धामा, अभिषेक कुमार, विनय चौधरी, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें