फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह व प्रबंधक सुदेश कुमार चुने गये

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज, हिलवाड़ी की प्रबंध समिति का चुनाव अधिकारी की देखरेख में भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच हुआ। इसमें इंद्रपाल सिंह अध्यक्ष और सुदेश प्रबंधक चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी कृष्णपाल सिंह तंवर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विजयी हुए इंद्रपाल सिंह को 633 मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 153 मत मिले। प्रबंधक पद के लिए सुदेश कुमार को 632 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी हरपाल सिंह को 156 मत मिले। इस चुनाव में कुर्सी पैनल के सभी प्रत्याशियों ने कार पैनल के सभी प्रत्याशियों को हराकर विजय हासिल की। इस चुनाव में उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, उप प्रबंधक सूबे सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में 802 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पांच मत निरस्त हुए और 797 मत वैध मिले। चुनाव कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक कुमुद रानी प्रधानाचार्या राजकीय हाईस्कूल सूप की देखरेख में कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। इसमें राजेंद्र सिंह तोमर, रणवीर सिंह, संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें