बागपत। डीपीएस प्ले स्कूल में रविवार को वॉयस डांस एकेडमी की ओर से डांस विद इंडिया टैलेंट वी डांस शो का आयोजन किया गया। संचालन कर रहे हर्ष कुमार ने बताया कि 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि पहली बार टीवी के लिए ऑडिशन हुआ। चयनित सभी प्रतिभागी दिल्ली जाएंगे। इसमें 50 प्रतिभागियों को चुना गया। 13 फरवरी को दिल्ली में फोटो शूट होगा। निर्णायक मंडल में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमल कुमार, हर्ष कुमार, शुभम, आरके यादव, भारत गौरव, नुपुर शर्मा, देवेश शर्मा, कौशल रहे।
कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प लिया
छपरौली (बागपत)। कस्बे में नेहरू युवा केंद्र पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प लिया। मास्टर पवन कुमार ने सभी को संकल्प के साथ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से प्रेरित किया। बेबी रूहेला और पूजा ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बालिकाओं ने भी कन्या भ्रूण हत्या पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मानसी, नेहा शर्मा, खुशनसीब, आईसा, गुलनाज, नाजमीन, ज्योति, साक्षी, नेहा, जकिया, रूबीना, पूजा, मोनिका, सरस्वती, मैनाज, आयुषि, झंकार, शिवानी, फातिमा, फरीन मौजूद रहे।