फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा में चरमराई विद्युत व्यवस्था, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)।
विज्ञापन

दाहा गांव में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। बिजली न आने से ग्रामीण परेशान है। चेतावनी दी कि यदि विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से ग्रामीणों के घरों में रखे लाखों रुपये कीमत के विद्युत उपकरण फुंक गए थे। तभी से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न आने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। पेयजल की समस्या बनी हुई है। शिकायत करने के बाद भी अभी तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। दाहा बिजलीघर के जेई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लाइन के तार जोड़ दिए हैं। बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई है। चेतावनी देने वालों में बिजेंद्र, राकेश, महेंद्र, अजब, नरेंद्र, महावीर, दिनेश, विक्रम, राजपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें