फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में मनीष और सोनम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाल दिवस पर जिला स्तरीय बाल मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल कार्यालय में आयोजित कराई गई। दूसरे दिन का शुभारंभ बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने बताया कि दूसरे दिन दौड़ सहित कई मुकाबले हुए। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मोंटी प्रथम, नीटू द्वितीय, 100 मीटर में सोज प्रथम, अर्जुन द्वितीय, 200 मीटर में सौरभ प्रथम, आदित्य द्वितीय, 400 मीटर में सावेज प्रथम, कैफ द्वितीय, लंबी कूद में कैफ प्रथम, रोहित द्वितीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, समीर द्वितीय, 400 मीटर में आदेश प्रथम, मनीष द्वितीय, 600 मीटर में सुल्तान प्रथम, राहुल द्वितीय, ऊंची कूद में सुमित प्रथम, परवेज द्वितीय, लंबी कूद में रोहित प्रथम, परवेज द्वितीय, गोला फेंक में हिमांशु प्रथम, मोहित द्वितीय, तस्तरी फेंक में शुभम प्रथम, हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, टीना द्वितीय, 100 मीटर में सोमिना प्रथम, बुलबुल द्वितीय, 200 मीटर में सोमिना प्रथम, टीना द्वितीय, 400 मीटर में साक्षी प्रथम, टीना द्वितीय, लंबी कूद में साक्षी प्रथम, काजल द्वितीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक की 100 मीटर में सोनम चौधरी प्रथम, निक्की द्वितीय, 200 मीटर में निक्की प्रथम, शिखा द्वितीय, 400 मीटर में सोनम चौधरी प्रथम, तनिषा द्वितीय, 600 मीटर में सोनम चौधरी प्रथम, खुशी द्वितीय, लंबी कूद में अंजली प्रथम, खुशी द्वितीय, ऊंची कूद में वर्षा प्रथम, अंजली द्वितीय, गोला फेंक में रचना प्रथम, दीपा द्वितीय और तश्तरी फेंक में दीपा प्रथम, निशा द्वितीय रही। विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। कुलदीप बंसल, अभिमन्यु शर्मा, सोमित विश्नोई, सुनील डागर, विजयवीर, राजीव दांगी, बिजेंद्र सिंह, विजय विमल, महेंद्र सिंह, कमल, कोच अनिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें