फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदे ट्रक ने कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में अभी तक थाने पर तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

दिल्ली के शिव बिहार निवासी मनोज पुत्र रामपाल ने बताया कि वह पत्नी सविता, बेटा रिधुत, सास कमलेश, साली कविता, बबीता को कार में बैठाकर बुढ़ाना से दिल्ली के लिए चला । जब वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने कार में सीधे टक्कर मार दी। इसमें कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया। इस संबंध में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें