बागपत। यमुना इंटर कॉलेज में बुधवार को जी एंड जी स्किल डवलपमेंट कंपनी द्वारा समारोह का आयोजन किया। वहां कौशल विकास मिशन के तहत इंटरव्यू में पास हुए युवाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा, सीडीओ पीसी जायसवाल ने प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कंपनी में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली, वह उसको पूरी ईमानदारी के साथ करें। युवाओं में नौकरी के लिए हुनर होना चाहिए। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, राजपाल सिंह, हर्ष, संजय कुमार, सुनील कुमार, गीता, राजेश, जयपाल, गगन, नीटू, सावन, मोहित, आंचल, पूनम, सोनिया, ज्योति, उमा, मोनिका, अंकित, नेहा, राम भरोसे, संदीप राणा, मीनाक्षी, नेहा, दीपांशी, मनीष, पंकज, कपिल आदि मौजूद रहे।
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा रैली निकाली
अमीनगर सराय (बागपत)। नगर पंचायत अमीनगर सराय की ओर से स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा रैली का आयोजन किया। इसका शुभारंभ चेयरमैन मांगेराम यादव ने किया। रैली के माध्यम से कस्बे के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसमें शिवकुमार, अनिल कुमार शर्मा, इरफान, उमर इलाही, नीतिन यादव, अखलाक, लिपिक सतेंद्र कुमार, लिपिक विनोद कुमार, मईनूद्दीन, सफाई नायक बनवारी, ओमपाल मौजूद रहे।