फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूप बासौली गांव में आकर्षण का केन्द्र बना सांप का जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सूप और बासौली गांव की सीमा पर निकला सांप का जोड़ा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। ग्रामीणों ने सांप के जोड़े को बोरे में बंद कर एक शीशे बॉक्स में सुरक्षित रख दिया और मंदिर बनाने की मांग भी की।
विज्ञापन

सूप और बासौली गांव की सीमा पर नाग देवता का भूमिया बना है। चार दिन पहले ग्रामीणों ने जेसीबी से वहां पर मिट्टी भराव काम शुरू किया, तभी सांप का जोड़ा निकला और जेसीबी पर बैठ गया। इसके बाद जेसीबी चालक ने 15 से 20 मीटर दूर काम शुरू किया तो वहां पर भी जोड़ा पहुंच गया। कई दिन से यह प्रक्रिया चल रही है। इसे देखकर काम बंद कर दिया और प्रधान बौसाली कुलदीप तोमर और सूप प्रधान ब्रजवीर को दी। सूचना पर प्रधान कुलदीप व ब्रजवीर सहित सैकड़ों ग्राम मौके पर पहुंचे, तभी कई सपेरे भी पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के किशनपुर बिराल, कासिमपुर खेड़ी, रमाला, किरठल, छपरौली, मुंकदपुर, रठौड़ा सहित कई गांवों के लोग दूध लेकर पहुंचे और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। अब सुबह से ही वहां पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। ग्रामीणों ने वहां पर नाग का मंदिर बनवाने की मांग की। ग्राम प्रधान कुलदीप तोमर व ब्रजवीर ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी शुक्रवार को मौके पर आएंगे। इस मौके पर लोमश, नरेंद्र सूप, कृष्ण सूप, रोबिन, कल्लू, मनोज, अमित प्रधान, कुशल पाल, पूजा तोमर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें