फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

तवेला गढ़ी गांव में एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन एवं संभावना नाट्य मंच, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी के संयुक्त तत्वाधान में जल ही जीवन है विषय पर समाज को जागृत करने के लिए रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें स्कूल के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर एस्रो के संस्थापक सदस्य संजय राणा ने कहा कि अगर समाज जल का यूं ही दुरुपयोग करता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पूरी पृथ्वी संकट में होगी। जिस प्रकार ग्लेशियर खत्म होते जा रहे हैं, उस की वजह से हमारी नदियां अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। इससे जल संकट बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर संभावना नाट्य मंच के अध्यक्ष अनुराग डेविड ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को पुन: अपनी पौराणिक पद्धति आपसी सहयोग की भावना अपनानी होगी। जिस भी व्यक्ति के पास घर में अनावश्यक सामान हो वह जरूरत मंदों को दान करना सीखें। एक मात्र इसी विधि से ये पृथ्वी कूड़े का ढेर बनने से बच सकती है। इस मौके प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने कहा कि जल वायु परिवर्तन अपना रंग दिखाने लगा है। कहीं सूखा तो कहीं अधिक वर्षा देखने को मिल रही है। इसे सभी को समझना होगा। इसमें हरेंद्र कुमार, हरपाल सिंह आर्य, नरेंद्र आर्य, अनुराग डेविड, लक्ष्मी, सूरज, सुरेश, अमरजीत, सतीश कुमार, सुशील कुमार, बालिस्टर शर्मा, नीरज कुमार, इरफान, सीमा छिल्लर, दीप छिल्लर, आरजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें