फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में पंपिंग सेट से जल निकासी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

भड़ल गांव जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का चल रहा धरना छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार को दो ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रधान ने पंपिंग सेट लगाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

शनिवार को भूख हड़ताल पर राजीव राणा और अशोक राणा बैठे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गांव की पट्टी पुरूवाली में तालाब में में जलनिकासी नहीं होने के कारण रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। धरने पर ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा ने एसडीएम आशीष कुमार से फोन पर वार्ता कर समस्या बताई। इस दौरान ग्राम प्रधान की मदद से गांव में तालाब के पानी की निकासी को लेकर पंपिंग सेट और जेसीबी मशीन लगाकर सफाई का कार्य शुरू करा दिया। प्रधान ने धरने पर भूख हड़ताल पर बैठे दोनों लोगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इसमें पूर्व प्रधान तिरपाल राणा, राजीव प्रधान तवेला गढ़ी, मास्टर सुखबीर सिंह, चैन सिंह, संजय छिल्लर, कालू, रामपाल, नबाब सिंह, राम, विकास, राजेंद्र, रोहताश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें