दोघट (बागपत)। भड़ल गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया तथा शपथ भी दिलाई गई।
गोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा ने कहा कि अपने गांव में स्वच्छता व साफ -सफाई रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। इसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आमजन को जागरूक करने का कार्य करें और हर सप्ताह अपने परिवार, मोहल्ले, गांव व कार्यस्थल पर श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करें। इस प्रयास से स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना साकार हो सकेगी। इस दौरान उन्होंने सबको स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर प्रेम सिंह, सतबीर, बालेराम सिंह, रामपाल सिंह, अनीता, सीमा, बबीता, चंद्रपाल सिंह, वैशाली शर्मा, सतीश, रूबी, मुकेश, प्रीति आदि मौजूद रहे।