फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रतियोगिता में बच्चों को अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाने के तरीके बताए गए। डिस्पोजल की वस्तुएं, प्लास्टिक की वस्तुएं इन सभी को उपयोग मेें लाकर नया रूप देने का तरीका बच्चों को सिखाया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इससे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके उपरांत बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से अनेक सुंदर वस्तुएं बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया। मेधावियों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। संचालन मोनिका शर्मा ने किया। वैभव, रितिक, अर्जुन, राखी, आदिति का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें