फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को शिक्षित करने पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में चौधरी चरण सिंह विचार मंच के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें बालिकाओं को शिक्षित करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित किए जाने की जरूरत है। बालिकाएं शिक्षित संस्कारित होंगी तो समाज सुधरेगा और राष्ट्र उन्नत होगा। उन्होंने समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए गांव-गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या निर्मला देवी ने कहा कि बालिकाएं आज किसी क्षेत्र में बालकों से पीछे नहीं हैं। बालिकाएं देश ही नहीं विदेशों में भी अपना नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बालिकाओं को अच्छी शिक्षा देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि एक लड़की शिक्षित होगी तो परिवार शिक्षित होगा। इस दौरान मेधावी छात्रा कक्षा-9 की वंशिका व कक्षा-11 की पारुल वर्मा, श्रेष्ठ अध्यापिका रंजीता व प्रधानाचार्या निर्मला चौधरी को प्रशस्ति पत्र व वैदिक साहित्य देकर पुरस्कृत किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता महाशय ओमपाल सिंह ने की। तेजवीरी, सुशीला वर्मा, नीतू, प्रियंका, मंजीत, कुसुम देवी, सोनिया, मनीषा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें