फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी पढ़ाई
विज्ञापन


बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रबंध समिति की बैठक आहूत हुई। इसमें शिक्षण व्यवस्था सुधारने पर मंथन किया गया। बैठक मेें सर्वसम्मति से कालेज मेें सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने की और संचालन प्रबंधक योगेंद्र सिंह सौलंकी ने किया।
बैठक मेें प्रधानाचार्य यशपाल सिंह शास्त्री ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था ओर अधिक सुधारने व छात्रों के व्यापक हितों के मद्देनजर सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाऐ गए हैं ताकि विद्यालय मेें छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति का भी पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव ने शिक्षकों को प्रत्येक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए मूल्यांकन कार्य को लेकर प्रधानाचार्य को बधाई दी। बैठक के उपरांत यज्ञ आयोजित हुआ। इसमेें स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने आहुतियां दीं। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह, राजकुमार, धर्मेन्द्र, सुधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें