फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र- छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अपनी कक्षा में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंध समिति सदस्य सतीश कुमार और देवेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कक्षा पांच में प्रथम महक और द्वितीय इमराना, कक्षा छह में वंशिका प्रथम और वंश द्वितीय, कक्षा सात में प्रथम सत्यम और द्वितीय खुशबू, कक्षा आठ में दीपक प्रथम और गौरव द्वितीय, कक्षा नौ में प्रथम खुशी और मानवी द्वितीय को प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार एडवोकेट, किरण प्रधान ने मेडल व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर कक्षा नौ की खुशी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दा ईयर घोषित किया। इससे पहले सुबह स्कूल परिसर में वेद मंत्रों के साथ यज्ञ के साथ नए शिक्षण सत्र का भी शुभारंभ हुआ। इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार ने किया। इसमें उप प्रधानाचार्य संदीप यादव, बबीता नैन, कुसुम शर्मा, हेमा तोमर, रश्मि पंवार, मंगलेश शर्मा, प्रियंका, रीता, पायल, मंजू, पूनम, शालू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें