फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलाना में मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। प्राथमिक पाठशाला, मिलाना में रिजल्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया । इसमें मेधावियों को सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान याकूब रहे। अभिभावकों के बीच में बच्चों की उपलब्धि पर चर्चा र्की । इस दौरा शैक्षिक सत्र का भी शुभारंभ किया । प्रधानाध्यापक चरणदास ने बताया कि छात्रों द्वारा उत्तीर्ण होने पर उनकी किताबों को दूसरे छात्रों को वितरित की गई। विद्यालय में नामांकन के लिए शिक्षकों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसमें सहायक अध्यापक अशोक कुमार, शानू, राजीव, बबीता, फिरदोस, मनव्वर, खेरूनिशा मौजूद रहे।
विज्ञापन


नए शैक्षिक सत्र पर किया विद्यालय में यज्ञ

बागपत/चांदीनगर। आज प्राथमिक विद्यालय काठा में नए सत्र का शुभारंभ यज्ञ के साथ किया । यज्ञ के ब्रह्मा मास्टर आर्यव्रत रहे। नामांकन उत्सव मेले का आयोजन किया। इसमें प्रधानाध्यापक अजित सिंह, मधु, सीमा, अंशु, सोनिया, रोमी, निधि जैन, नेहा वर्मा मौजूद रहे। चांदीनगर क्षेत्र के ललियाना गांव में बुधवार सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नए नामांकन उत्सव मनाया । प्राथमिक विद्यालय नंबर एक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इसमें हेड मास्टर हुकुम सिंह, ग्राम प्रधान मास्टर वेद सिंह, समीम, ललित, शक्ति सिंह, पुनीत, मोनू, विपिन महेश्वरी, सचिन, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें