फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सैड के पास से हटवाएं जाए होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में यात्री शेड के पास लगाए होर्डिंग परेशानी का सबब बने गए हैं। इनके कारण दुर्घटनाएं बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने होर्डिंग हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

बामनौली गांव में गेट के पास सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। रंछाड़ की तरफ से आने वाले वाहनों दिखाई न देने के कारण दुर्घटना में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। 3-4 वर्ष पहले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बनाए यात्री शेड को सड़क से हटाकर बनाया । इस पर ग्राम पंचायत के चार लाख रुपये खर्च हुए। पूर्व प्रधान महीपाल सिंह ने बताया कि यात्री शेड के पास बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। इससे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर आने वाले वाहन चालकों को रंछाड़ की तरफ से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। इससे परेशानी होती है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर यात्री शेड के पास से होर्डिंग हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें