फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रशिक्षित अध्यापकों के प्रशिक्षण का धूमधाम से समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था बड़ौत पर चल रहे अप्रशिक्षित अध्यापकाें का प्रशिक्षण का रविवार को धूमधाम के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

एनओआईएस के तत्वावधान में डायट पर चल रहे प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार रस्तोगी एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद जेस कल्याण ने संयुक्त रूप से किया। डायट प्राचार्य ने बताया कि अप्रशिक्षित अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए 27 जनवरी से कक्षाएं प्रारंभ की गई थी। इन कक्षाओं में अध्यापकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रारंभिक कक्षाओं में अच्छे एवं सकारात्मक परिवर्तनों के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक आनंद जेस कल्याण ने बताया कि एक प्रशिक्षित अध्यापक ही अपनी कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकता है। संचालन राज कुमार आर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें