भारतीय पुरातत्व संस्थान और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा बरनावा लाक्षा गृह पर उत्खनन में मंगलवार को हड्डियों के अवशेष और मिट्टी के बर्तनों के मिलने की सूचना मिली है।
एएसआई के अधिकारियों के निर्देशन में कई दर्जन कर्मचारी बरनावा मेें उत्खनन कर रहे हैं। यहां अब तक मिट्टी से बनी पॉटरी व मृद भांड के अवशेष मिल चुके हैं। उत्खनन स्थल पर बाहरी व्यक्तियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को जाने की अनुमति नहीं मिली है।