बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया , इसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा भूटान, सऊदी अरब में कार्यरत पुरातन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता, गांव, जिला, प्रदेश तथा संस्थान का नाम रोशन किया है, वे बधाई के पात्र हैं। अन्य छात्रों को इन मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। छात्रों को अनुशासन एवं शालीनता से अपना लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी चाहिए। गुरु का सम्मान करना चाहिए और माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। जो छात्र-छात्राएं गुरु का सम्मान करते हैं, वह अवश्य जीवन में कामयाब होते हैं। इस मौके पर उन्होंने पुरातन छात्र-छात्राओं को सदाचार भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने की। संचालन डॉ. ओमपाल धनखड़ और डॉ. जावेद अली ने संयुक्त रूप से किया। इसमें श्वेता राठी, मनोज कुमार, पूनम चौधरी, मानवेंद्र सचान, राहुल कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार आदि रहे।