बड़ौत (बागपत)।
नगर में विद्या सागर पब्लिक स्कूल के पीछे मोहन नगर कालोनी में सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इसे लेकर वहां के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कई माह से इसमें सफाई नहीं हुई। गंदगी के ढेर लगे हैं। सत्यवीर, छोटे, सागर, संजीव, शरद, धीरज, प्रवीण ने बताया कि कालोनी में न तो सफाई की उचित व्यवस्था है और न ही पानी निकासी की। पानी निकासी न होने से इसमें जलभराव की स्थिति भी बनी रहती है। लोगों ने कई बार नगरपालिका के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करा रखा है, लेकिन कोई आज तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि गंदगी के कारण मच्छर भी अत्यधिक हो गए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द इस संबंध में कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।
इस संबंध में एसडीएम अरविंद द्विवेदी का कहना है कि नगर निकाय चुनाव के चलते व्यस्त थे। चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। आक्रोश जताने वालों मेें इमरान, रहीस, जावेद, अशान, सलीम, इस्लाम, अख्तर, शकील, नफीस आदि शामिल रहे।