फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों तक जाम में फंसे रहे लोग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में जाम की स्थिति दिन प्रतिदिन विकट होती जा रही है। शनिवार को लोग कोताना रोड पर लगे जाम में फंसे थे, वहीं रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित छपरौली चुंगी पर लगे जाम में घंटों तक जूझते रहे। आए दिन कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, अजित नाथ मंदिर, बावली रोड सहित अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को लोग छपरौली चुंगी पर करीबन दो घंटे तक जाम लगने से फंसे रहे। दोनों ओर हाईवे पर वाहनों की कतार से जाम की स्थिति भीषण हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक तरफ से वाहनों को रोककर दूसरी तरफ से वाहनों को निकाला। घंटों की मशक्कत के बाद हाईवे आवागमन के लिए शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें