फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति फार्म जमा कराने को लेकर मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पालीटेक्निक में बृहस्पतिवार को अंतिम दिन छात्रवृत्ति फार्म जमा कराने को लेकर छात्र-छात्राओं मेें पूरे दिन मारामारी की स्थिति बनी रही। इस दौरान कई बार आक्रोशित छात्रों ने स्टॉफ पर मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। हालांकि सूचना पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने छात्रों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पालीटेक्निक में बृहस्पतिवार को छात्रवृत्ति फार्म जमा करने की अंतिम तिथि की सूचना पर छात्र-छात्राएं पहुंचे और लाइन मेें लग गए। घंटों लाइन में लगने के बाद जब फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आक्रोशित छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा पिछले कई दिन से वे फार्म जमा कराने को लेकर संस्थान आ रहे है, लेकिन संस्थान के स्टॉफ की लापरवाही के कारण फार्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। घंटों तक धूप में खड़े रहने से कई छात्रों की तबियत भी खराब हो चुकी है। हंगामे की सूचना पर संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन मौके पर पहुंचे और सभी के फार्म शांत पूर्ण ढंग से जमा कराकर हंगामा शांत कराया। प्रधानाचार्य ने कहा विगत 10 दिन से लगातार संस्थान में फार्म जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। हंगामे जैसी कोई बात नहीं है। इस मौके पर नितिन, राजेश, सुरेश, अमित, धर्मेंद्र, राजीव, अंकित, नीटू, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें